फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रभातफेरी में शबद कीर्तन कर संगत को गुरु इतिहास से जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया, जिसके तहत शुक्रवार को पांचवीं प्रभातफेरी गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार से आरंभ होकर मोहल्ला माजरी में मुख्त्यार सिंह के निवास पर पहुंची। उससे पहले जगिंदर सिंह पंछी वाला चौक पर अरविंदर सिंह के परिवार और गुरजीत सिंह के परिवार के साथ खुले में बैठकर संगत ने शबद कीर्तन किया।
विज्ञापन

प्रभातफेरी में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार के हजूरी रागी जत्था पवनदीप सिंह ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। तत्पश्चात महान विद्वान ज्ञानी साहिब सिंह ने संगत को गुरु इतिहास के साथ जोड़ा। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार के हेड ग्रंथी भाई सुबेग सिंह ने सरबत के भले हेतु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों में अरदास की।
इंचार्ज नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शनिवार की प्रभातफेरी नजदीक बंसी लाल साबुन वाले मोहल्ला में अमरजीत सिंह के निवास पर पहुंचेगी और रविवार को प्रभातफेरी का आयोजन ऊंचा टिल्ला, नजदीक दुर्गा मंदिर में आसा सिंह आढ़ती के निवास पर होगा। समापन पर कमेटी के सदस्यों ने आयोजकों को गुरबाणी गुटका साहिब देकर सम्मानित किया। प्रभातफेरी में अधिवक्ता इंदरजीत सिंह कोहली द्वारा बच्चों से इतिहास से जुड़े प्रश्न पूछे और सही उत्तर देने वाले बच्चों को सम्मानित किया। प्रश्नोत्तरी में अभिराज सिंह, सुखमीत कौर और महकदीप कौर ने पुरस्कार हासिल किए। इस मौके पर विधायक रामकरण काला, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुखचैन सिंह, कश्मीर सिंह, बलबीर सिंह, भगवंत सिंह, गुरदीप सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। मंच का संचालन सेवानिवृत नरिंदर सिंह भिंडर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें