फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अनाजमंडियों में पहुंचेंगे कांग्रेस पदाधिकारी, किसानों की समस्याएं जानेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कांग्रेस पदाधिकारियों की मासिक बैठक का आयोजन सोमवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह की अगुवाई में जिला कांग्रेस भवन में किया गया। इसमें संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पदाधिकारी अनाज मंडियों में जाकर किसानों की समस्याओं को समझेंगे और उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे। किसानों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी जिला स्तर की बैठक का आयोजन पिहोवा में आयोजित किया जाएगा ओर क्षेत्र में जाकर जनता से संवाद भी किया जाएगा। इस अवसर पर गुरदेव सिंह सुरा, पवन चौधरी, संजीव भूखड़ी, जितेंद्र सिंह, मोहित राणा, ओम पाल कश्यप, अमन कंबोज, सूबे चंद कटारिया, प्रवीण कौशल, दर्शन बांगड़ व विशाल मोदगिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें