फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आग लगने से 21 एकड़ फसल राख सीएम काफिले से लगानी पड़ी दमकल

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उमरी में खेत में जली कार। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/बाबैन/पिहोवा। दमकल कर्मियों की हड़ताल के बीच शनिवार को जिलेभर में तीन जगह आग लगने की घटनाएं हुई, जिनमें करीब 21 एकड़ गेहूं की फसल, करीब सात एकड़ में फाने व एक खेत में खड़ी कार आग की भेंट चढ़ गई। कुछ ही समय के दौरान तीनों जगहों पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन

आग पर काबू पाने के लिए के लिए बाबैन क्षेत्र में आयोजन के चलते मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल दमकल गाड़ी को भी आग बुझाने के लिए भेजना पड़ा। होमगार्ड के जवान लीडिंग फायरमैन के नेतृत्व में आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करते रहे, लेकिन इन जवानों के पास आग पर काबू पाने के लिए कोई प्रशिक्षण नहीं था, जिसकी वजह से इनको लीडिंग फायरमैन को सपोर्ट देने में दिक्कत का सामना करना पड़ा व आग के बीच अपनी सुरक्षा का भय भी सताता रहा।
वहीं रोडवेज चालकों को भी दमकल गाड़ी चलाने का कोई प्रशिक्षण नहीं था। चालक दमकल केंद्र से घटनास्थल तक बिना किसी दिक्कत पहुंच गए, लेकिन आग के करीब फायरमैन के इशारे समझते हुए गाड़ी को आगे पीछे करने व पंप सिस्टम चलाने व बंद करने की दिक्कत का सामना करना पड़ा, जिसके कारण लीडिंग मेन व होमगार्डों को आग पर काबू पाने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ा। शनिवार को दमकल केंद्र में पहली सूचना मंडोखरा व चांदपुर के खेतों में फसल में आग लगने की आई।
विज्ञापन

बाबैन से पहुंची दमकल गाड़ी पर तैनात कर्मियों ने आग को तेजी से फैलता देखते हुए अतिरिक्त सहायता मांगी, जिसके बाद एक गाड़ी शाहाबाद से व एक गाड़ी बाबैन में मुख्यमंत्री के दौरे के चलते उनके काफिले से भी भेजनी पड़ी। यहां आग पर काबू पाने तक मंडोखरा के किसान रणधीर सिंह के खेत में छह एकड़ की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। चादंपुर के किसान बलवीर सिंह के डेढ़ एकड़ व हमीदपुर गांव के किसान सुखविंद्र के करीब दो एकड़ में फाने जल गए। यहां आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें