फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस खो चुकी है अपनी सियासी जमीन : नायब सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी अपनी सियासी जमीन खो चुकी है और अब केवल टवीट पर चल रही है। प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर देखे बिना ही कांग्रेस के नेता घर में बैठकर कुछ भी टवीट कर देते हैं, जो वास्तविकता से कोसों दूर होता है। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सैनी का।
वे शनिवार देर शाम कुरुक्षेत्र में थानेसर नगर परिषद की चेयरपर्सन व 32 वार्डों के पार्षदों के पक्ष में पहली जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने सबसे पहले एक-एक प्रत्याशी का परिचय कराया तो वहीं उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील भी की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि केंद्र व प्रदेश के बाद अब निकाय चुनावों में भी भाजपा भारी बहुमत से विजयी होगी और ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। इसमें विकास कार्य और तेज गति से होंगे। यह लोग भी मन बना चुके हैं कि ट्रिपल इंजन की सरकार हो। ऐसे में पार्टी का प्रत्याशी विजयी होने वाला है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस को ही मुख्य तौर पर निशाने पर लिया और कहा कि दिल्ली में यह पार्टी जीरो पर आउट हो चुकी है और अब हरियाणा प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में भी ऐसे ही हालात होने वाले हैं। थानेसर नगर परिषद के भी सभी वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी बड़े अंतर से जीतेंगे तो कांग्रेस यहां भी जीरो पर आउट होने वाली है। जनसभा को पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रत्याशी माफी ढांडा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन



गीता की धरती है, यहां सच्चाई ही जीतेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए गीता के संदेश की धरती है और यहां महाभारत का युद्ध भी सत्य और असत्य के बीच लड़ा गया था। उस युद्ध में भी सत्य की जीत हुई थी। अब नगर निकाय के चुनाव में भी यहां की जनता सत्य पर ही मुहर लगाने वाली है। यह धरती संस्कृति सनातन की महा स्थली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें