पिहोवा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उद्यमिता पखवाड़ा महोत्सव के तहत संस्थान में स्लोगन राईटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
प्रधानाचार्य जगमोहन ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजित करने का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में उद्यमिता के प्रति जागरुकता बढ़ाना, आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना और नवविचार की सोच को विकसित करना है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से कहा कि उद्यमिता केवल रोजगार का साधन नहीं बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम भी है। इस मौके पर संस्थान के वर्ग अनुदेशक मोहन शर्मा व वरिष्ठ अनुदेशक महिंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।