फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9099 करोड़ का दिया मुआवजा : राणा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मुआवजा रा​शि देते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। वि
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत एक करोड़ 17 लाख किसानों ने बीमा करवाया है। किसानों को अब तक नौ हजार 99 करोड़ रुपये की राशि का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। यह कहना है प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का।
विज्ञापन

वे बुधवार को एक निजी पैलेस में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मेरी पॉलिसी मेरे हाथ राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में किसानों की आय दोगुनी की गई है और किसानों के खातों में सीधे पैसा पहुंचाया जा रहा है ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।
कृषि मंत्री ने कहा कि वर्तमान खरीफ 2025 सीजन में यह योजना पूरे जोश और उत्साह के साथ क्रियांवित की जा रही है। मेरी पॉलिसी मेरे हाथ देने का उद्देश्य है कि प्रत्येक किसान को उनकी ओर से बीमित की गई फसल की बीमा पॉलिसी सीधा उनके हाथों में सौंपी जा सके जिससे उन्हें योजना की संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है कि वे गांव-गांव जाकर प्रत्येक किसान के घर जाकर उसे उसकी बीमा पॉलिसी जोकि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत उसने करवाई है उसे दे, ताकि उसे पता लग सके कि उसने इस पॉलिसी से क्या लाभ लिया है और क्या-क्या शर्तें इसमें शामिल हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत और इसमें क्या सुधार लाए जा सकते हैं इस पर भी कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. राजीव कुमार मिश्रा ने विभाग की ओर से दी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर कृषि विभाग के उपनिदेशक डाॅ. कर्मचंद ने कहा कि मेरी पॉलिसी मेरे हाथ से सभी किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से कहा कि नई किस्मों व तकनीकों का प्रयोग करे तथा अपनी फसल की पैदावार बढ़ाएं और नकली दवाइयों का प्रयोग न करें। इस मौके पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मेरी पॉलिसी मेरे हाथ के तहत करीब 50 किसानों को उनकी पॉलिसी दी गई।

कुरुक्षेत्र। फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मुआवजा राशि देते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। वि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें