पिहोवा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी हरियाणा के सिखों के हक के लिए बनी है लेकिन कुछ राजनीतिक लोग इसमें दखल देकर न केवल सिस्टम को खराब कर रहे हैं बल्कि संस्था के संसाधनों का मनमर्जी से दुरूपयोग कर रहे हैं।
यह कहना है कमेटी के नामित सदस्य बलजीत सिंह दादूवाल का। वे पिहोवा के गुरुद्वारा साहिब में देर शाम हुई मासिक मीटिंग में बोल रहे थे। कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीतिक लालसा पूरी करने के लिए पहले हरियाणा कमेटी में लड़ते हैं और फिर एमएलए या एमपी बनने की कोशिश करते हैं। इससे सिस्टम में गड़बड़ी आती है।
आरोप लगाया कमेटी के प्रधान ने तानाशाह जैसी स्थिति अपनाई हुई है। उन्होंने आरोप लगाए कि कमेटी प्रधान जगदीश सिंह झींडा मनमानी करने पर उतारू हैं। संगठन, धर्म प्रचार और कमेटी के नाम पर धन इकट्ठा कर रहे हैं। सरपंच, चेयरमैन और राजनीतिक पार्टियों के लोग कमेटी में आ गए, जो इस फील्ड के नहीं हैं। संवाद