फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: म्हारे होली खेलने आइए हो ओ कृष्ण गोपाला...पर थिरके श्रद्धालु

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आजाद नगर में प्रभात फेरी की आयोजक लक्ष्मी देवी मेहरा के परिजनों को स्मृति चिन्ह भे
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण कृपा गोशाला सेवा समिति की ओर से आजाद नगर में लक्ष्मी देवी मेहरा के निवास स्थान पर प्रभातफेरी आयोजित की गई। होली उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रभातफेरी में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु भजन रसिकों की ओर से गाए गए भजनों पर जमकर थिरके। जब भजन रसिक सुनील वत्स, राजेंद्र चोपड़ा, रामकुमार शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, जयभगवान शर्मा, नवीन भारद्वाज, विकास छाबड़ा, प्रवीण गुप्ता, कर्मचंद चुघ, ममता आहूजा, भावना, डॉ. उमा गौड़, अनिता शर्मा और पवन शर्मा ने म्हारे होली खेलने आइए हो ओ कृष्ण गोपाला भजन गाया तो श्रद्धालु इस भजन पर जमकर थिरके। श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी की युगल जोड़ी के सामने श्रद्धा भाव से नृत्य किया।
विज्ञापन

राधा और कृष्ण भाव के गाए गए भजनों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर प्रभातफेरी की आयोजक लक्ष्मी देवी मेहरा के परिजनों सुभाष, लव्याश व नवीशा सहित सभी ने सेवा भाव से प्रभातफेरी की उत्कृष्ट व्यवस्था कर धर्म लाभ अर्जित किया और गोसेवा के इस पावन कार्य को मजबूती प्रदान की। ठाकुर जी की आरती के साथ प्रभातफेरी का समापन हुआ।
प्रातः पांच बजे से सात बजे तक दो घंटे आयोजित की गई इस प्रभातफेरी में श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के प्रमुख पदाधिकारियों और सदस्यों सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समिति के प्रधान सुनील वत्स ने बताया कि 10 फरवरी को आकाश नर्सरी कॉलोनी में सुनीता की ओर से प्रभातफेरी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें