कुरुक्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत: एक युवक की मौके पर मौत, करनाल का रहने वाला है मृतक
Sat, 02 Dec 2023 11:27 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
सार
कुरुक्षेत्र में हुए हादसे में एक युवक की हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रमोद गांव खेड़ी रामनगर की ओर जा रहा था, तभी सामने आ रही दूसरी मोटरसाइकिल के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई।
कुरुक्षेत्र के गांव खेड़ी रामनगर के पास दो मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान गांव समानाबाहू जिला करनाल के रहने वाले प्रमोद के रूप में हुई जबकि दूसरी मोटसाइकिल पर अक्षम था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि प्रमोद गांव खेड़ी रामनगर की ओर जा रहा था, तभी सामने आ रही दूसरी मोटरसाइकिल के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अक्षम भी बुरी तरह से घायल है।
समीप ही स्थित शराब के ठेके के कर्मियों ने तत्काल डॉयल 112 पर सूचना दी तो एक टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद दोनों को लोक नायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस हादसे के रहे कारणों की जांच में लगी है।