फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: कॉल आते ही उड़ा मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर, देर शाम फिर धर्मनगरी पहुंचे नायब सैनी, योगी भी आएंगे

Sun, 27 Oct 2024 06:27 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र

सार

मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार को दूसरी बार कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं। वह शाम को धर्मनगरी आए हैं। इससे पहले वह दोपहर में यहां पहुंचे थे, लेकिन कुछ पल बाद ही वह हेलिकॉप्टर पर बैठकर वहां से चले गए थे। 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेलिकॉप्टर लैंड हुआ तो मुख्यमंत्री नायब सैनी उतरे, परेड की सलामी ली तो स्वागत भी हुआ, लेकिन वे अभी हेलिपेड से महज 200 मीटर दूर स्थित पुलिस लाइन के गेट तक पहुंचे भी नहीं कि एक कॉल आते उनके हेलिकॉप्टर ने फिर उड़ान भरी। चंद मिनट में ही मुख्यमंत्री का वहां से जाना चर्चा का विषय बन गया। बताया गया कि उन्हें रोहतक में किसी आयोजन के चलते जाना पड़ा लेकिन देर शाम फिर धर्मनगरी पहुंचे तो कार्यकर्ताओं व अधिकारियों ने उनका फिर स्वागत किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार को शाम करीब साढ़े तीन बजे हेलिकॉप्टर से हरिद्वार से सीधे कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन पहुंचे थे, जहां पुलिस जवानों ने उन्हें सलामी दी तो पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिलाध्यक्ष सुशील राणा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अभी वे पुलिस लाइन ग्रांउड से निकल कर गेट तक भी नहीं पहुंच पाए कि अचानक उनके पास कॉल आई तो वहीं से वापस हो गए। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर में सवार होकर रवाना हुए। शाम करीब पौने छह बजे फिर धर्मनगरी पहुंचे। यहां वे अपने आवास पर गए, जहां कार्यकर्ताओं ने न केवल उनका स्वागत किया बल्कि सरकार बनने के बाद बने जिला के हालात पर चर्चा भी की।

विज्ञापन


रत्नावली महोत्सव में होंगे मुख्यातिथि
मुख्यमंत्री नायब सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रत्नावली महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि शरीक होंगे, जहां राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी पहुंचेंगे तो शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा भी पहुंचेंगे। महोत्सव में 34 विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ धर्मनगरी में
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सोमवार को धर्मनगरी में पहुंचेंगे। वे बाबा डेरा गरीब नाथ सरस्वती पीठ पिहोवा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें