कुरुक्षेत्र। सीएम फ्लाइंग की टीम ने एलएनजेपी अस्पताल के मनोरोग विभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने वार्ड में भर्ती मरीजों को दिए जा रहे उपचार, दवाओं व सुविधाओं की जानकारी ली साथ ही विभाग का रिकॉर्ड भी खंगाला। जानकारी के मुताबिक सीएम फ्लाइंग की टीम ने देर शाम अस्पताल के मनोरोग विभाग में दस्तक दी।
निरीक्षण के दौरान टीम को वार्ड के बाहर कोई सुरक्षा कर्मी नहीं मिला। टीम ने विभाग के रिकॉर्ड को जांचने के साथ वार्ड में भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी हासिल की। टीम को वार्ड में आठ मरीज दाखिल मिले, जिनसे टीम के सदस्यों ने उपचार और सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। टीम ने विभाग का पिछले साल वार्ड में नशे की लत छोड़ने वाले मरीजों का रिकॉर्ड जांचा और उनको दिए उपचार की जानकारी ली। करीब दो घंटे की जांच में टीम को वार्ड के बाहर कोई सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं मिला। टीम ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ से बातचीत भी की। टीम को वार्ड में 10 की जगह छह बिस्तर मिले, मगर दूसरे कक्ष में चार बिस्तर और पाए गए।
दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु- फोटो : संवाद