फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बूंदाबांदी और सर्द हवा के बीच दिन भर छाए रहे बादल, दो डिग्री तक लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में सोमवार को मौसम ने फिर करवट ली और दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई तो तेज ठंडी हवा भी चली। सुबह से शाम तक सूर्यदेव भी नहीं दिखाई दिए। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कर 12.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और ऐसे में सीजन के अनुसार लोगों को पहली बार सर्दी का एहसास हुआ। कल के बाद सप्ताह भर तक फिर मौसम ठीक रहेगा, जिसके बाद फिर सर्दी बढ़ने लगेगी।
विज्ञापन

रविवार को भी तापमान में कुछ गिरावट महसूस की गई थी और कुछ घंटे तक ही धूप निकली, जिसका भी कोई ज्यादा असर नहीं था लेकिन सोमवार को सुबह लोग नींद से जागे तो आसमान में बादल छाए मिले, जो देर शाम तक रहे। इसके साथ दोपहर के समय बूंदाबांदी भी कई जगहों पर हुई तो सर्द हवा भी चली। वहीं धूप न खिलने के चलते सर्दी और बढ़ गई। जहां अधिकतम तापमान 21.2 तो न्यूनतम 12.1 डिग्री से तक रहा जबकि रविवार को ही अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया था।



तीन दिसंबर से बढ़ने लगेगी सर्दी
अगले पांच दिन तक जहां मौसम के साथ-साथ तापमान सामान्य रहेगा वहीं तीन दिसंबर से इसमें गिरावट होने लगेगी। मौसम विशेषज्ञों की माने तो तीन दिसंबर से न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा और इससे अगले ही दिन यह 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन




गेहूं की फसल को होगा फायदा : डॉ सिंह
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी सिंह का कहना है कि इस मौसम का करीब 20 दिन पहले बुआई की जा चुकी गेहूं की फसल को फायदा है जबकि इससे वर्तमान में की जा रही आलू की बिजाई पर विपरीत आंशिक असर पड़ सकता है। मौसम में हल्का परिवर्तन हुआ है फिलहाल बारिश की उम्मीद नहीं है। उनका कहना है कि सर्दी का मौसम सब्जियां उगाने के लिए अनुकूल है। दिसंबर और जनवरी के महीने में किचन गार्डनिंग के लिए बहुत अच्छे हैं।
डाॅ. सिंह के अनुसार गाजर-मूली की बिजाई दिसंबर के महीने तक चलती है। पालक, मेथी, धनिया और सरसों की मांग रहती है। इन को सर्दियों के मौसम में ही उगाया जाता है। बैंगन की खेती के लिए सर्द वातावरण ही सबसे उत्तम रहता है। सर्दियों में गोभी वर्गीय सब्जियां जैसे फूलगोभी, पत्ता गोभी और ब्रोकली की खेती करना ज्यादा आसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें