फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दोपहर बाद छाए बादल विशेषज्ञ जता रहे आज बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने से मौसम का मिजाज बदल गया। 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा ने आमजन को कुछ हद तक गर्मी से निजात दिलाई। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

वातावरण में 84 प्रतिशत उमस रही। मौसम विशेषज्ञों ने सोमवार को हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। किसान रामकुमार ने कहा कि पहले ही इस बार बारिश की मार के कारण धान की फसल की पैदावार कम हो गई है। वहीं अब फसल पक कर तैयार है, कटाई चली हुई है। मंडियों में धान पहुंचने लगा है। अब फिर से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस समय होने वाली बारिश किसानों के पीले सोने के लिए काफी नुकसानदायक है। मंडियों में बिकवाली के लिए पहुंचा धान बारिश में भीग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें