संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पुलिस टीमों ने सीएलजी ग्रुप के पास इस वर्ष के नवंबर माह में भेजी 1498 शिकायतों में से ग्रुप ने 1488का निपटान कर दिया तो वहीं 937 शिकायतकर्ता संतुष्ट पाए गए। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि विभाग द्वारा कम्युनिटी लायजनिंग ग्रुप यानि सीएलजी बनाया गया है। सीएलजी ग्रुप के सदस्यों द्वारा निपटाई गईं शिकायतों में ज्यादातर शिकायतकर्ता संतुष्ट पाए गए हैं।
पुलिस के पास आई शिकायतों का निपटान निष्पक्ष और तत्परता के आधार पर किया जाता है, जिनमें ज्यादातर शिकायतकर्ता संतुष्ट हो जाते हैं, लेकिन कुछ शिकायतकर्ता पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होते। शिकायतों के निपटान के बाद सभी शिकायतों का फीडबैक लिया जाता है। फीडबैक के आधार पर यदि शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होता है तो उस शिकायत को सीएलजी टीम के पास भेजा जाता है।