कुरुक्षेत्र। अभियान के तहत सेक्टर 17 सफाई करते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा व नप चेयरमैन माफ
कुरुक्षेत्र। स्वच्छ कुरुक्षेत्र मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान के तहत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जिले में बुधवार से दो अक्तूबर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें बुधवार से सेक्टर 17 से सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने सेक्टर 17 में दुकानदारों और नागरिकों के साथ सफाई अभियान में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम सामूहिक जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना का प्रतीक है।
इसका उद्देश्य प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थायी सकारात्मक प्रभाव पैदा करना है। उन्होंने कहा कि सही मायने में जन लाभ सुनिश्चित करने के लिए अपने निर्धारित कार्यक्रमों की योजना बनाकर उन्हें क्रियान्वित करें। यह अभियान प्रधानमंत्री के सेवा के दृष्टिकोण को जमीनी स्तर पर अमलीजामा पहनाने के लिए हरियाणा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, डीएमसी अमन कुमार, एसडीएम शाश्वत सांगवान, नप चेयरमैन माफी ढांडा सहित नप के कर्मचारियों व सैकड़ों लोगों ने इस स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा देना और विकासात्मक पहलों को एक जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना है।
पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जगह-जगह पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा सभी नागरिक उत्साह के साथ जगह-जगह पर पौधरोपण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर हवन-यज्ञ किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दौरान सेक्टर 17, महादेव मंदिर के आसपास व सरकारी अस्पताल में सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में वाह फाउंडेशन की तरफ से सेक्टर 17 की मार्किट में कपड़े के बैग वितरित किए गए। ये बैग शहर की सभी मार्केट में उपलब्ध रहेंगे। पुराना बैग देकर बदले में नया लेकर जा सकते हैं।
कुरुक्षेत्र। अभियान के तहत सेक्टर 17 सफाई करते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा व नप चेयरमैन माफ