फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब केंद्र सरकार के टिप्स से स्वच्छ बनेगी धर्मनगरी

Wed, 17 May 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण देेने का मन बनाया हैं। इस प्रशिक्षण के लिए इंडिया हैवीटेट सेंटर नई दिल्ली में स्वच्छ भारत मिशन पर 5 दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए नगर परिषद अध्यक्ष उमा सुधा को भी आमंत्रित किया गया है। इंडिया हैवीटेट सेंटर में सोमवार को देर शाम उमा सुधा से ही कार्यशाला का शुभारंभ करवाया गया। इसमें सभी प्रतिभागियों को अपने-अपने शहर को सीमित संसाधनों का प्रयोग करते हुए स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने के तरीकों के बारे में सिखाया जाएगा और देश-विदेश के जाने-माने विशेषज्ञों से आत्मसात भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन


इस कार्यशाला का आयोजन 19 मई तक नई दिल्ली में किया जाएगा। उमा सुधा ने टेलीफोन पर बातचीत करते हुए बताया कि थानेसर शहर को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के प्रयास पहले से ही युद्धस्तर पर किए जा रहे है। इन प्रयासों को ओर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ही सरकार की तरफ से इंडिया हैवीटेट सेंटर नई दिल्ली में भारत के चुनिंदा लोगों को कार्यशाला में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के पहले दिन देश भर से आए प्रतिनिधियों को शहरों के अनुसार निर्धारित संसाधनों का प्रयोग करके शहर को सुंदर बनाने के बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें