फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मई तक आनलाइन कर सकेंगे आवेदन

Tue, 16 May 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
दाखिला
विज्ञापन
कुुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने कॉमन प्रवेश परीक्षा के तहत पीजी पाठ्यक्रमों में होने वाले दाखिले के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश की सभी 7 विश्वविद्यालयों के लिए विद्यार्थी कॉमन प्रवेश परीक्षा के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


आनलाइन दाखिले के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार केयूके एडमिशनस डॉट इन विशेष वेबसाइट तैयार की है। प्रदेश भर के विद्यार्थी 31 मई तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के तहत होने वाले दाखिलों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए  डीन बिल्डिंग में विशेष हेल्पलाइन डेस्क और तकनीकी मदद के लिए आईटी सेल में विशेष सेल बनाया गया है। विश्वविद्यालय प्रवक्ता के अनुसार इस शैक्षणिक सत्र में केयू एमकाम, एमए अर्थशास्त्र, एमबीए दो वर्षीय, एमएसडब्ल्यू, एमए जनसंचार, एमसी जनसंचार एवं पत्रकारिता, एलएलएम, एमए राजनीति शास्त्र, एमए लोक प्रशासन, एमए अंग्रेजी, एमए हिंदी, एमए इतिहास, एमए भूगोल, एमएससी भूगोल, एमपीएड, एमपीईएस, एमए मनोविज्ञान आदि पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करेगा। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थी 17 मई से दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह पहली बार होगा कि विद्यार्थियों को किसी तरह की हार्ड कापी फार्म के साथ नहीं देनी होगी। प्रवेश परीक्षा 14 जून से शुरू होंगी और 19 जून तक चलेगी। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में काउंसलिंग जून माह में शुरू होकर 21 जुलाई तक चलेगी। गौरतलब है कि प्रदेश में पहली बार कॉमन दाखिला प्रक्रिया के तहत दाखिले होने जा रहे हैं। इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों को कुछ विशेष पाठ्यक्रमों के दाखिले की जिम्मेवारी दी गई है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 23 पाठ्यक्रमों के दाखिले की जिम्मेवारी दी गई है।
विज्ञापन


20 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
नए सत्र में कॉमन प्रवेश परीक्षा के तहत जिन पाठ्यक्रमों में दाखिले होने हैं उन सभी पाठ्यक्रमों की कक्षाएं सभी विश्वविद्यालयों में 20 जुलाई से शुरू होंगी। केयू कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा 17 मई को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक के कमेटी रूम में एडमिशन पोर्टल का विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगे।

इन विश्वविद्यालयों के लिए होगी कॉमन प्रवेश परीक्षा
कामन एडमिशन के तहत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार, महिला विश्वविद्यालय खानपुर, चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय भिवानी, आईजी विश्वविद्यालय मीरपुर, सीडीएलयू सिरसा आदि विश्वविद्यालयों में कॉमन प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें