फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। पुलिस टीमों की ओर से महिला सुरक्षा के लिए शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत शनिवार को सेफ सिटी की महिला मुख्य सिपाही राजबीर कौर व महिला एसपीओ अमिता रानी ने राजकीय प्राथमिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी दिया। मुख्य सिपाही राजबीर कौर ने कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। महिला विरुद्ध होने वाले अपराध की सूचना किसी भी थाने के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें