फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बच्चों को होना चाहिए भाषा और संस्कारों का ज्ञान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भारतीय भाषा शिविर में छात्राएं। विज्ञप्त
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को अपनी भाषा एवं संस्कारों का भी ज्ञान होना चाहिए। इसी उद्देश्य से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भारतीय भाषा शिविर चल रहा था, जिसका का समापन उत्साह से किया गया।
विज्ञापन

शिविर में भाग ले रही छात्राओं से फीडबैक ली गई, जिसमें छात्राओं ने बताया कि इस शिविर के दौरान उन्होंने कौन-कौन सी गतिविधियों में भाग लिया। जिनमें संवाद प्रतियोगिता, अध्यापक छात्र, दुकानदार ग्राहक, अच्छे पड़ोसी के व्यवहार, नाट्य मंचन भी गतिविधियां प्रमुख रही। शिविर में लोक नृत्य, चित्रकला प्रतियोगिता, गीत संगीत कविताएं इत्यादि का आयोजन किया गया। पारंपरिक भोजन, संतुलित भोजन के लाभ, महान व्यक्तियों की जानकारी जैसे एपीजे अब्दुल कलाम, स्वामी विवेकानंद इत्यादि के जीवन बारे, भारत की ऐतिहासिक भौगोलिक जानकारी दी गई। इस भारतीय भाषा समर शिविर के अंतर्गत डाइट पलवल से सुनील सैनी तथा कुलदीप सिंह ने इस शिविर का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार कौशिक की निगरानी में संचालित हुआ। अंतिम दिन बच्चों ने पारंपरिक खेल जैसे खो-खो इत्यादि का आनंद लिया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसके अंतर्गत नृत्य गायन इत्यादि का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें