कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में घुड़सवारी करते विद्यार्थी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय की स्थापना के 52 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर गीता निकेतन आवासीय विद्यालय ने अपने विद्यार्थियों के लिए घुड़सवारी प्रशिक्षण का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलकूद व शारीरिक दक्षता के अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय नड्डा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि गीता निकेतन आवासीय विद्यालय लगभग 52 वर्षों से शिक्षा एवं खेल जगत में सफलता की नई बुलंदियों को छू रहा है।
घुड़सवारी प्रशिक्षण आरंभ कर विद्यालय ने अपनी उपलब्धियों के इतिहास में एक स्वर्णिम पृष्ठ जोड़ा है। तत्पश्चात विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. घनश्याम शर्मा ने कहा कि घुड़सवारी न केवल एक साहसिक खेल है, बल्कि यह अनुशासन, संतुलन और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ-साथ चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना में भी सहायक है।
इस खेल में प्रशिक्षित होकर विद्यार्थी खेल जगत में विद्यालय एवं देश का नाम रोशन करेंगे। प्रधानाचार्य नारायण सिंह ने यह घोषणा की कि घुड़सवारी का प्रशिक्षण नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा और इसमें रुचि रखने वाले एवं सीखने वाले सभी विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में घुड़सवारी प्रतियोगिताएं आयोजित करने की भी योजना बनाई है। इस अवसर पर हिंदू शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. ऋषि राज वशिष्ठ, विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक पवन गुप्ता, कोषाध्यक्ष रणधीर वालिया, ममता सचदेवा, प्रो. सतहंस, अखिलेश गुप्ता एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।