फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फुटबॉल नर्सरी बेरथला में बच्चों ने फुटबॉल मैच खेलकर मनाई छोटी दीपावली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फुटबॉल नर्सरी बेरथला में छोटी दीपावली का पर्व अनूठे अंदाज में मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे खिलाड़ियों ने फुटबॉल मैच खेलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। सरपंच संदीप सिंह चहल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने फुटबॉल मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया और मोमबत्तियां जलाकर दीपावली का उत्सव मनाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान अंडर-10 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मुकाबला करवाया गया। सरपंच संदीप सिंह चहल के नेतृत्व और कोच मनीष कुमार के मार्गदर्शन में हुए इस मुकाबले में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैदान में खिलाड़ियों का जोश और खेल के प्रति उनका उत्साह देखने लायक रहा। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उन्हें खेलों से जोड़ना और आपसी प्रेम, भाईचारे व एकता की भावना को मजबूत करना था। खेल के माध्यम से बच्चों को मिल-जुलकर त्योहार मनाने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें