इस्माईलाबाद/पिहोवा। धान सीजन के दौरान यूरिया खाद की किल्लत व किसानों द्वारा कालाबाजारी के लगाए जा रहे आरोपों के बीच अब मुख्यमंत्री उड़न दस्ता भी सक्रिय हो गया है। मंगलवार को जिला में दो जगहों पर दस्ते ने दस्तक दी।
टीम पहले पिहोवा पहुंची, जहां एसआई राजबीर सिंह, एएसआई रविंद्र सिंह व एचसी प्रवीण राणा की टीम ने शिकायत के चलते निर्माणधाीन गेट का जायजा लिया। वहीं पुलिस दौरान पुलिस हाउसिंग कॉरर्पोरेशन के एसडीओ द्वारा सेंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया।
शिकायत मिल रही थी कि गेट के निर्माण में निम्न स्तर की सामग्री प्रयोग की जा रही है। उधर इसके बाद टीम इस्लाईलाबाद अनाजमंडी पहुंची, जहां एक फर्म के गोदाम पर छापेमारी की। टीम ने रिकार्ड मिलान किया। टीम में शामिल एचसी प्रवीण राणा के मुताबिक यहां 450 बैग यूरिया व 52 बैग डीएपी का मिलान रिकार्ड अनुसार नहीं पाया गया, जिसके चलते रिकार्ड कब्जे में ले लिया गया तो वहीं स्टॉक मेें मिले खाद के सेंपल भी लिए गए, जो जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे।
टीम के साथ कृषि विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। वहीं इस कार्रवाई से दूसरे खाद विक्रेताओं में भी हड़कंप मचा रहा।