फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गीता स्थली ज्योतिसर में मुख्यमंत्री ने की वट वृक्ष की पूजा, विकास कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर में वट वक्ष को नमन करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। विभाग - फोटो : पूर्व हवलदार एवं दिव्यांग राजेश कुमार मलिक।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि गीता स्थली ज्योतिसर पर चल रहे विकास कार्यों को जल्द व तय समय में पूरा किया जाए। धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पिहोवा के श्री अरुणाय मंदिर में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ज्योतिसर पहुंचे। उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया। इससे पहले यहां वट वृक्ष का पूजन भी किया। इसके बाद श्री अरुणाय मंदिर के गर्भगृह में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 101 महिलाओं की कलश यात्रा को रवाना किया। धार्मिक व आध्यात्मिक वातावरण के बीच निकाली गई इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत व सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में अरुणाय लंगर हॉल का उद्घाटन भी किया गया।
विज्ञापन


सूचना, जनसंपर्क व भाषा विभाग, हरियाणा की ओर से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विषय पर लगाई गई विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी में सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और देश की आस्था और स्वाभिमान से जुड़े विभिन्न पहलुओं को आकर्षक चित्रों और जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित


मुख्यमंत्री ने पंडित शंभू दत्त, पंडित भूधर गौतम, पंडित कमल गौतम, पंडित सतीश, पंडित सचिदानंद, पंडित यगदत्त, पंडित नरेश, पंडित शुभम, पंडित पंकज, पंडित रवि, पंडित अरविंद, पंडित चंदन तिवारी, पंडित राजीव, पंडित अजय, पंडित मोंटू, पंडित गंगोत्री, पंडित हितेश शर्मा, पंडित प्रमोद, पंडित हर्ष, पंडित वीरेंद्र और पंडित शुभम को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें