फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संत शिरोमणि सैन महाराज जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह में पहुचेंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
लाडवा। अनाज मंडी में आयोजित होने वाली संत शिरोमणि सैन महाराज की जयंती के राज्य स्तरीय समारोह की
विज्ञापन
लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विधानसभा क्षेत्र की अनाज मंडी में संत शिरोमणि सैन महाराज की जयंती का राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। इस जयंती में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे, जो लाडवा विधानसभा में हुए विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही नए कार्यों की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बुधवार को समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। संत शिरोमणि सैन महाराज की जयंती कुरुक्षेत्र के लाडवा में 4 दिसंबर को मनाई जाएगी जिसके लिए एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जयंती एक बड़े महायज्ञ के रूप में मनाई जाएगी और इसमें समाज से भरपूर सहयोग की उम्मीद है। जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की तैयारियों को पूरा कर लिया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
लाडवा में संत शिरोमणि सैन जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। ऐसे धार्मिक समारोह के माध्यम से हमें अपने महापुरुषों की जीवन में घटित घटनाओं के बारे में जानकारी मिलती है, जो हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित भी करती है।
विज्ञापन


केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन यशपाल ठाकुर ने कहा कि संत शिरोमणि सैन महाराज की जयंती समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके साथ ही जयंती समारोह में अन्य मंत्रीगण एवं राज्य के सभी जिलों से सर्वसमाज के लोग हजारों की संख्या में शामिल होंगे। यह समारोह न केवल सैन समाज के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और अब तक की जयंती के सभी रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास बनाएगा।

लाडवा। अनाज मंडी में आयोजित होने वाली संत शिरोमणि सैन महाराज की जयंती के राज्य स्तरीय समारोह की

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें