फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने किसान से लिया सूक्ष्म सिंचाई का फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव समानी में खेत में खड़े किसान लखविंद्र सिंह से सूक्ष्म सिंचाई के बारे में वीडियो कॉल के माध्यम से दो मिनट बातचीत की। जैसे ही किसान लखविंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की आवाज को सुना तो किसान की खुशी का ठिकाना न रहा। किसान ने सूक्ष्म सिंचाई से गन्ना, तिल और बागवानी की फसल के बारे में विस्तार से फीडबैक दी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला से आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में 100 फुट से कम जल स्तर के गांवों में 7500 सूक्ष्म सिंचाई के प्रदर्शन प्लांट स्थापित करने को लेकर आयोजित कार्यक्रम के जरिये ऑनलाइन प्रणाली से करनाल, अंबाला, फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र के किसानों से सीधे जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने हर जिले से एक-एक किसान से बातचीत करके सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के बारे में फीडबैक लिया। वहीं इस वीडियो कांफ्रेंसिंग से लघु सचिवालय में उपायुक्त मुकुल कुमार, माई काडा के कार्यकारी अभियंता धूप सिंह, एसडीओ सुमित भी जुड़े हुए थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबसे पहले किसान लखविंद्र सिंह के खेत-खलिहानों और परिवार के कुशलक्षेम पूछने के बाद सूक्ष्म सिंचाई से किसानों को हो रहे फायदों के बारे में जानकारी हासिल की। किसान लखविंद्र सिंह ने बताया कि वह गांव समानी में सूक्ष्म सिंचाई के जरिये गन्ने और दो कनाल भूमि में सूक्ष्म सिंचाई (टपका प्रणाली) के माध्यम से तिल की खेती कर रहा है। इसके अलावा बागवानी विभाग के सहयोग से फलों के 50 से ज्यादा पौधे लगाए हैं।
विज्ञापन

अब वह बागवानी की तरफ आगे बढ़ रहा है। इन फसलों में सूक्ष्म सिंचाई का प्रयोग करने से 50 से 60 फीसदी पानी की बचत हो रही है। वहीं 10 से 15 फीसदी उत्पादन में भी इजाफा हुआ है। पानी की एक-एक बूंद बचाने का प्रयास कर रहे हैं। बरसात के पानी को खेतों तक ले जाने के भी पुख्ता प्रबंध किए हैं। कहा कि सूक्ष्म सिंचाई के लिए सरकार ने सब्सिडी और अन्य सुविधाएं दी है, वह काबिले तारीफ है। आज पानी की एक-एक बूंद को बचाकर भावी पीढ़ियों को पीने का पानी दे सकते हैं। वहीं इस फीडबैक को सुनकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी बेहद खुश नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें