फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: महादेव मंदिर में सीएम सैनी ने किया रुद्राभिषेक; तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 10 Aug 2026 05:42 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र

सार

मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, धतूरा, फूल अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के स्थानेश्वर महादेव मंदिर में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की शिव पूजा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सावन माह के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के स्थानेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, धतूरा, फूल अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। 
विज्ञापन




इससे पहले मुख्यमंत्री सैनी का मंदिर कमेटी और श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। मंदिर को फूलों और लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया था। चारों ओर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारे गूंजते रहे। पूजा के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंदिर में आए श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने पिपली सेक्टर दो से तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और भाजपा समर्थक शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा अभियान को वंदे मातरम से जोड़ा गया है। हर घर तिरंगा यात्रा के तहत 17 अगस्त तक प्रदेशभर में कार्यक्रम होंगे। 

विज्ञापन


यह तिंरगा यात्रा पिपली सेक्टर दो से रवाना हुई और पुलिस लाइन से नया बस अड्डा और द्रोणाचार्य स्टेडियम मार्ग होते हुए लघु सचिवालय परिसर पहुंची। इसके बाद शहीदी स्मारक पर संपन्न हुई, जहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें