फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री ने मनोहर लाल ने गांव रामशरणम माजरा मेंं ग्रामीणों से किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन/लाडवा। गांव रामशरण माजरा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को जाना। मुख्यमंत्री ने गांव में दो करोड 72 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का गांव रामशरण माजरा में पहुचंने पर सरपंच रीना देवी और भाजपा के मंडल प्रधान जसविंद्र हमीदपुर ने स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सरपंचों से भी सीधा संवाद किया और सरपंचों के द्वारा मौक पर रखी गई विभिन्न जल निकासी, सामुदायिक केंद्र बनाने, खेल स्टेडियम और अन्य विकास कार्यों की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों की आय एक लाख 80 हजार रुपये से नीचे हैं उनके करीब 32 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि ई टेंडरिंग से पारदर्शिता आई है और यह सरपंचों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

बॉक्स
मुख्यमंत्री ने मौके पर बनवाई वृद्धावस्था पेंशन
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उन लोगों का दर्द भी कम किया, जो 60 वर्ष की आयु पार कर चुके और वृद्धावस्था पेंशन शुरू करवाने को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे। ऐसे लोगों की मौके पर ही औपचारिकता पूरी करवाकर शुरू करवाई गई। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले सरकार में नौकरी लगवाने के लिए लाखों रुपये की मांग करते थे लेकिन प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तक से मेरिट के आधार पर नौकरी मिलती हैं और वह भी बिना खर्ची बिना पर्ची के। इस मौके पर भाजपा के महामंत्री पवन सैनी, जिलाध्यक्ष रवि बतान, मंडल प्रधान जस्सी हमीदपुर, जिला परिषद चेयरमैन कमलजीत कौर, सरपंच रीना देवी, भाजपा नेता डा गणेश दत्त, दल सिंह, सरपंच संजीव सिंगला, सरपंच दुनीचंद टाटका, सरपंच सुखश्याम, डिंपल सैनी, नैब सिंह ईशरहेड़ी, सतबीर मंगौली, राय सिंह, ओमप्रकाश सैनी व अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें