फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम का मिजाज, हुई हल्की बूंदाबांदी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में दोस्तों संग सेल्फी लेती छात्रा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम का मिजाज बुधवार को फिर से बदला गया। सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई और दिनभर सूर्य व बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। एक बार फिर मौसम के करवट लेने से किसानों की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन बारिश न होने से किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

धूप न खिलने से ठंड बरकरार रही। हालांकि दोपहर के समय मौसम ने करवट बदली व तापमान में बढ़ोतरी हुई। ब्रह्मसरोवर सहित पर्यटक स्थलों पर चहल पहल नजर आई। वहीं, आगामी दिनों में मौसम खुलने की संभावना है, जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने से लोगों को राहत मिली है।
बदलते मौसम के अनुसार लोगों ने गर्म कपड़े पहनना कम कर दिया था। जैकेट की जगह स्वेटर ने ले ली थी। मौसम परिवर्तन के बाद फिर हल्की ठंड बढ़ गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि सर्दी का आना और जाना लोगों की सेहत पर काफी प्रभाव डालता है। वहीं, मौसम खुलते ही किसानों को भी राहत मिलने की आस जगी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों की लगातार कई दिनों की बारिश की वजह से किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। कई किसानों की फसलों में अब तक भी पानी भरा हुआ है। खेतों से पानी बाहर निकालने का काम अब तक भी जारी है। वहीं कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि यदि आगामी दिनों में मौसम खुल जाता है तो किसानों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें