फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मौसम में बदलाव बन रहा बीमारी की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सप्ताहभर से मौसम में बदलाव हो रहा है। शीत लहरों के बीच सुबह-शाम तेज सर्दी हो रही तो दिन में तेज धूप के खिलने से वातावरण में गर्माहट बढ़ रही है। तापमान 20 से 21 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम में इस बदलाव के चलते लोग वायरल की चपेट में आने लगे हैं। अस्पतालों में रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल की ओपीडी में सप्ताहभर में 200 से 250 मरीजों का इजाफा हुआ है। ओपीडी में रोजाना 1300 तक मरीज पहुंच रहे हैं, जबकि पहले ओपीडी 1000 से 1100 के बीच में थी।
विज्ञापन

खांसी,जुकाम बुखार के बढ़ रहे मरीज
मौसम में हो रहे बदलाव के कारण इन दिनों अस्पतालों में खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सबसे ज्यादा असर बुजुर्ग व बच्चों की सेहत पर देखने को मिल रहा है। नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ गौरव चावला का कहना है कि दिन में तो मौसम गर्म होता है, लेकिन सुबह और रात को ठंड बढ़ जाती है ऐसे में लोगों को अपने पहनावे पर ध्यान देने की जरूरत है। लोग ठंडे पेय पदार्थाें का सेवन करने लगे है। जिससे लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है।
तीन घंटे में मिल रही दवा
अस्पताल की ओपीडी पर मरीजों का दबाव बढ़ने के कारण मरीजों को दवा के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। मरीजों को लंबी-लंबी लाइनों में लगकर दवा लेनी पड़ रही है। शहर वासी कमलेश, गीता ने बताया कि पहले पर्ची कटवाने के लिए आधा घंटा लाइन में लगे, एक घंटा चिकित्सक की ओपीडी में खडे़ रहे उसके बाद एक घंटे बाद जाकर दवा मिली।
विज्ञापन

31 जनवरी तक मौसम खुश्क रहने की संभावना
कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ ममता ने बताया कि 31 जनवरी तक मौसम के खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उतरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलने से रात के तापमान में गिरावट आएगी। वहीं सुबह व शाम के समय धुंध छाने की संभावना भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें