कुरुक्षेत्र। पुलिस लाइन में श्रमदान करते सांसद नवीन जिंदल साथ में उपायुक्त नेहा सिंह। विज्ञप्ति
- फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल और उपायुक्त नेहा सिंह ने गणतंत्र दिवस समापन समारोह के बाद पुलिस लाइन में समारोह स्थल पर बिखरे कचरे को एकत्रित करने के लिए अपना श्रमदान दिया। इस दृश्य को देखकर सभी आश्चर्यचकित रह गए। रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह के समापन के बाद जब सांसद नवीन जिंदल युवाओं के साथ अपने मन की बात को साझा कर रहे थे, वहीं आम नागरिकों से भी मिल रहे थे। इसके बाद सांसद जब पुलिस लाइन के प्रांगण में पहुंचे तो इस दौरान सांसद जब जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों और तकनीकी टीम के सराहनीय कार्य करने पर बधाई दे रहे थे। उसी समय उन्होंने पुलिस लाइन के प्रांगण में कागज और प्लास्टिक के टुकड़ों को देखा। सांसद नवीन जिंदल ने स्वयं कागज व प्लास्टिक के टुकड़ों को एकत्रित करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही उपायुक्त नेहा सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा के साथ-साथ सभी अधिकारी और गणमान्य लोगों ने भी कचरे को एकत्रित किया। संवाद