फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मौसम में बदलाव से परेशानी, तीन दिन से सुबह के समय छा रही धुंध

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सूर्योदय के दौरान भी सुबह पौने आठ बजे इस तरह छाई रही धुंध। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव इन दिनों किसानों और आम लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। पिछले तीन दिनों से सुबह के समय घनी धुंध छा रही है। मंगलवार को भी सुबह से ही धुंध का असर देखने को मिला और करीब 11 बजे तक दृश्यता कम रही। इसके कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


किसानों के लिए भी बदलता मौसम चिंता का कारण बना हुआ है। कृषि उप निदेशक डॉ. कर्म चंद ने कहा कि इस समय गेहूं की फसल दाने बनने की अवस्था में है और सुबह की नमी व तापमान में उतार-चढ़ाव फसल पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। लगातार धुंध रहने से फसलों में रोग बढ़ने की संभावना भी बनी रहती है। ऐसे में किसानों को फसलों की नियमित निगरानी और आवश्यक दवाओं के छिड़काव की सलाह दी गई है। वहीं वाहन चालकों को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता ने कहा कि दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हुआ और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से अधिक माना जा रहा है। दिन में हल्की गर्माहट महसूस की गई, जबकि सुबह और शाम ठंडक बनी हुई है।

कुरुक्षेत्र। सूर्योदय के दौरान भी सुबह पौने आठ बजे इस तरह छाई रही धुंध। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें