फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिक्षण सामग्री के साथ बच्चों को दिए सफलता के मंत्र

विज्ञापन
शाहाबााद। विद्या​र्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित करते भाजपा नेता सुभाष कलसाना, साथ में ​शिक्षक
विज्ञापन
शाहाबाद। क्षेत्र के गांव अटवान स्थित राजकीय मिडल स्कूल में शिक्षा पर चर्चा कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़कर भागीदारी निभाते हुए परीक्षाओं और पाठ्यक्रम से जुड़े सवालों पर खुलकर संवाद किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता सुभाष कलसाना बतौर मुख्य अतिथि और सरपंच विक्रम विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्याध्यापक जितेंद्र अरोड़ा ने विद्यार्थियों और अतिथियों का उत्साहवर्धन किया। शिक्षक रहे सुभाष कलसाना ने विषयों और जिज्ञासाओं संबंधी विमर्श के साथ आशंकाओं का समाधान करते हुए आत्मविश्वास सहित परीक्षा तैयारी का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा सामग्री वितरित कर प्रोत्साहित किया। सरपंच विक्रम अटवान ने पहल की सराहना की। मुख्याध्यापक ने शिक्षा, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की उपलब्धियां बताईं। कलसाना सहित अन्य अतिथियों ने विद्यालय का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, सुरजीत कौर, वीरेंद्र, मनदीप रावा, लाभ सिंह, ऊषा रानी, जगदीश सांगवान, जसविंदर, कृष्ण, मानसिंह देसवाल, धर्मवीर और बलजिंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें