फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मौसम में बदलाव से बढ़ी ठंडक, सुबह-शाम गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बारिश और ओलावृष्टि के बाद जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट से ठंडक महसूस होने लगी है, जबकि दिन में धूप लोगों को राहत दे रही है। सुबह खेतों में ओस दिखाई देने लगी है। मौसम में आए इस बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि, मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते सुबह और शाम के समय ठंडक का अहसास बढ़ रहा है। बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। खांसी-जुकाम या अन्य परेशानी होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेना उचित है। कृषि विशेषज्ञ कर्मचंद के अनुसार आने वाले दिनों में फिर से बारिश की संभावना बन रही है।


जिला अस्पताल में खांसी-जुकाम के मरीजों की भीड़

मौसम में बदलाव के बीच जिला अस्पताल में खांसी-जुकाम के मरीज भी पहुंच रहे हैं। ओपीडी में मरीजों की भीड़ के चलते चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। कई मरीजों को उपचार के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल में बढ़ती भीड़ के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



इस बार जल्दी आएगी ठंड
कृषि विशेषज्ञ कर्मचंद का कहना है कि मौसम बारिश के बाद परिवर्तनशील हुआ है। आने वाले समय में जल्दी ही ठंड दस्तक देगी। उनका कहना है कि सुबह शाम खेत और सब्जियों पर ओस पड़ने लगी है। यह इस बात का संकेत है कि ठंड जल्दी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें