फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप: वैष्णवी बेस्ट गर्ल प्लेयर, जीते पांच पदक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बेस्ट गर्ल प्लेयर को सम्मानित करते हुए खेल प्रबंधक। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 9वीं कुरुक्षेत्र जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें वैष्णवी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक जीते और उन्हें बेस्ट गर्ल प्लेयर चुना गया। आरुष पराशर और अस्तित्व कौशिक को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पार्थ शर्मा और रेवांश सहित कई खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। कुरुक्षेत्र जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन ने 24 और 25 अक्तूबर को यह दो दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित की थी। यह प्रतियोगिता थानेसर के केजी प्रिंटर्स के टेबल टेनिस कोर्ट में हुई थी। जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और संस्थाओं से करीब 60 से 65 खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया था। केजी प्रिंटर्स के प्रबंध निदेशक विक्रांत बिंदल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान अशोक यादवदेव सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

डबल्स और सिंगल्स के प्रमुख विजेता
डबल्स मुकाबलों में यूथ बॉयज 11 वर्ष से कम आयु वर्ग में पार्थ शर्मा और अभिक कश्यप प्रथम रहे। महिला डबल्स में वैष्णवी शर्मा और दीक्षा त्यागी ने जीत हासिल की, जबकि पुरुष डबल्स में आकाश गोयल और अनमोल सिंह विजेता बने। सिंगल्स मुकाबलों में रेवांश ने यूथ बॉयज 11 और 13 वर्ष से कम आयु वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। पार्थ शर्मा 17 वर्ष से कम आयु वर्ग और पुरुष सिंगल्स में विजेता बने, वहीं वैष्णवी शर्मा ने महिला सिंगल्स में भी जीत दर्ज की। इन चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

कुरुक्षेत्र। बेस्ट गर्ल प्लेयर को सम्मानित करते हुए खेल प्रबंधक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें