फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशालाओं में नहीं मिल रही जगह, अब कैसे 31 तक कैटल फ्री होगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर लगातार बेसहारा गोवंश की संख्या बढ़ती जा रही है, जिनकी वजह से आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। ऐसे में नगर परिषद के अधिकारी लोगों को इन समस्या से निजात दिलाने के लिए हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। यहां तक की उपायुक्त द्वारा 31 अगस्त तक शहर को पूरी तरह से कैटल फ्री करने के आदेश दिए हुए हैं, लेकिन उनके आदेशों को लेकर नप अधिकारियों बिलकुल भी गंभीरता नहीं दिखा रहे। अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण मौजूदा समय में करीब 500 बेसहारा गोवंश सड़कों पर डेरा जमाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस बेसहारा गोवंश को गोशालाओं में रखने के लिए जगह नहीं मिल पा रही। इसलिए कैटल फ्री अभियान भी पिछले करीब एक सप्ताह से रुका हुआ है। जैसे ही गोशाला संचालकों से बातचीत कर इस इस समस्या का समाधान हो जाएगा, तो उसके बाद कुछ दिन में ही शहर से सारा गोवंश हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि शहर को कैटल फ्री करने के लिए उपायुक्त ने 27 जुलाई को नगर परिषद के अधिकारियों की एक बैठक ली थी। इस बैठक में अधिकारियों को 31 अगस्त तक शहर को पूरी तरह से कैटल फ्री करने के आदेश दिए थे। उनके आदेश के को बीते आज पूरा एक माह हो चुका है, लेकिन अभियान अभी भी अधर में लटका पड़ा है। ऐसे में नप अधिकारी अभी भी कछुआ चाल चल रहे है। शहर को कैटल फ्री करने का दावा करने वाली नगर परिषद अधिकारी जब एक माह में माह में यह कार्य पूरा नहीं कर पाए तो आदेशों के बचे पांच दिन में 31 अगस्त तक यह कार्य पूरा कर पाना नामुमकिन है।
रोजाना हो रहे हैं हादसे : सूरज
शहरवासी सूरज ने कहा कि सड़कों पर बेसहारा गोवंश के कारण रोजाना हादसे हो रहे है। शहर के पिपली से थर्ड गेट मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है, जिस वजह से रात के समय यहां लाइटें भी नही जलती। ऐसे में सड़कों पर बैठा गोवंश वाहन चालकों को नजर नहीं आता, जिस कारण दुर्घटना हो जाती है। नगर परिषद के अधिकारियों को अभियान के तहत इन्हें सड़कों से हटाना चाहिए।
विज्ञापन

नप अधिकारियों को करनी चाहिए व्यवस्था : राजू
राजू ने कहा कि बेहसारा गोवंश के कारण हो रहे हादसों में जहां लोग चोटिल हो रहे हैं, वहीं बेसहारा गोवंश की जान भी जा रही है। नगर परिषद के अधिकारियों को चाहिए कि वह इन बेसहारा गोवंश को गोशालाओं में पहुंचाए, ताकि इनकी वजह से हो रहे हादसों को रोका जा सके।
500 से ज्यादा बेसहारा गोवंश सड़कों पर
शहर के रेलवे रोड, किरमच रोड, पिहोवा रोड, कैथल रोड, गुलजारी लाल नंदा मार्ग, केडीबी रोड, सिरसला, उमरी, अमीन व झांसा रोड सहित कॉलोनियों और सेक्टरों में लगभग 500 की संख्या में बेसहारा गोवंश आए दिन हादसों का कारण बन रहा है। इन्हें अगर कोई सड़क से हटाने का प्रयास करता है तो ये उलटा उस पर हमला कर देते हैं।
गोशाला संचालकों ने गोवंश लेने से किया मना : बिश्नोई
नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक रूपरविंद्र बिश्नोई ने कहा कि गोशाला संचालकों ने अब बेसहारा गोवंश को रखने से मना कर दिया है। नप फिलहाल इस समस्या के समाधान का प्रयास कर रही है। जैसे ही गोशाला संचालकों से सहमती बन जाती है तो अभियान को फिर से रफ्तार दी जाएगी और कुछ ही दिनों में शहर को कैटल फ्री कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें