फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मिर्जापुर में चिकित्सक के घर से नकदी, जेवर व इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ढांड रोड पर मिर्जापुर गांव से चोर एक चिकित्सक के घर से नकदी, जेवर सहित अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। चिकित्सक अपने पिता के देहांत के बाद अपने गांव गए हुए थे। कुछ दिन बाद लौटे तो घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चिकित्सक ने यह घर किराए पर लिया हुआ है। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सैंपल एकत्रित कराए।
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में डाॅ. शीलक राम हाल निवासी मिर्जापुर ने बताया कि वे पिछले करीब आठ वर्ष से मिर्जापुर गांव में आश्रम के सामने वाले घर में किराए पर रह रहा है। गत माह 26 मई को उनके पिता के देहांत के कारण वह अपने पैतृक गांव चुलियाणा जिला रोहतक चले गए थे। इस दौरान उनके घर पर कोई नहीं था। दो दिन पहले तीन जून को वे अपने घर मिर्जापुर लौटे तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर उनके घर से एयर पिस्टल (स्पोर्ट्स), लैपटॉप, एलईडी, चार तोले सोने की चेन, 50 हजार रुपये नकद व अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें