कुरुक्षेत्र। अमर कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में बीए की पढ़ाई कर रहे एक छात्र से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त 20 वर्षीय रोशन हाल किराएदार अमर कॉलोनी के रूप में हुई। वह मूलरूप से नेपाल का रहने वाला था। रोशन पढ़ाई के साथ-साथ मिठाई की दुकान पर काम करता था। परिजनों के अनुसार रोशन ने पेपर खराब होने की वजह से यह कदम उठाया, क्योंकि उसकी परीक्षाएं चल रही थी।
पुलिस को दिए बयान में वीरेंद्र मिश्रा निवासी बीलपुर जिला स्तरी नेपाल हाल किराएदार अमर कॉलोनी पिपली ने बताया कि वह सेक्टर-पांच में एक दुकान पर नौकरी करता है। उसका बड़ा बेटा रोशन परशुराम कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहा था और उसकी परीक्षाएं चल रही थी। पढ़ने के साथ उसका बेटा रोशन पिपली में एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। तीन जून की सुबह करीब नौ बजे वह अपने काम पर चला गया था।
इस दौरान उसका बेटा रोशन घर पर अकेला ही था, क्योंकि दो महीने से उसकी पत्नी व छोटा बेटा दिल्ली में अपनी रिश्तेदारी में गए हुए हैं, जबकि एक बेटा विदेश में रहता है। दोपहर करीब दो बजे वह घर आया तो उसके बेटे का शव पंखे पर चुनरी के साथ लटका हुआ था। उसने तुरंत मामले की सूचना अपने जानकार और पुलिस को दी। उसका बेटा पढ़ाई की टेंशन लेता था। शायद उसका पेपर खराब हुआ और उसने आत्महत्या कर ली। बयान के आधार पर थाना सदर पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।