फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: थम नहीं रहे फसल अवशेषों में आग लगाए जाने के मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। धान के अवशेष में आग लगाने के मामले कड़ी कार्रवाई के बावजूद थम नहीं रहे हैं। किसानों से लेकर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा रही है, इसके बावजूद फसल अवशेषों में आग लगाए जाने की घटनाएं जारी है। हालांकि अधिकारी अब इन घटनाओं पर अंकुश लगने का दावा कर रहे हैं लेकिन दीपावली की रात भी कई क्षेत्रों में फसल अवशेष जलते रहे, जिससे धुएं का गुबार उठता रहा।
विज्ञापन

अभी तक 100 से ज्यादा जगहों पर फसल अवशेषों में आग लगाए जाने की सूचनाएं हरसेक के जरिए प्रशासन को मिल चुकी हैं, जिनमें से 66 चिंह्ति भी की जा चुकी है। उधर प्रशासन ने इन मामलों को लेकर कड़ी सख्ती दिखाते हुए ग्राम सचिव हरपाल की शिकायत पर कई और किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरपाल सिंह ने बताया कि जीपीएस द्वारा प्राप्त लोकेशन से प्राप्त सूचना के बाद मौके पर जाकर पाया गया कि संबंधित खेत में फसल अवशेषों में आग लगाई गई है जिसके चलते पांच महिलाओं सहित तीन अन्य किसानों पर भी कार्रवाई करवाई गई है। इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। वहीं थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि संबंधित खेत पर दो किसानों द्वारा खेती की जा रही है। पुलिस ने वातावरण प्रदूषण करने के अधिनियम में तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें