फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बैंकर समेत दो लोगों के साथ 1.20 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/पिहोवा। साइबर ठगों ने एक बैंकर समेत दो लोगों के साथ 1.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी ली। बैंकर अपने पिता के लिए चिकित्सक की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट का प्रयास कर रहा था तो दूसरे व्यक्ति के साथ ठग ने साला बनकर 50 हजार रुपये की ठग लिए।
थाना साइबर में दर्ज शिकायत में अंकित निवासी पिहोवा ने बताया कि वह कैथल में एक बैंक में काम करता है। वह 25 अगस्त को अपने पिता के लिए चिकित्सक से अपॉइंटमेंट ले रहा था तभी उसके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से एक लिंक आया, जिस पर चिकित्सक की अपॉइंटमेंट लिखा हुआ था। यकीन करके उसने उस लिंक को खोल दिया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल नंबर पर पांच हजार रुपये कटने का मैसेज आया। उसके खाते से कुल 69,500 रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नवजोत सिंह निवासी झांसा ने बताया कि उसके पिता मंजीत सिंह के व्हाट्सएप नंबर पर 24 अक्तूबर को विदेशी नंबर से एक कॉल आई। इसमें बातचीत करने वाले ने खुद को उसके पिता का साला जग्गा बताया था। आरोपी ने बताया कि वह कनाडा से जग्गा बोल रहा है। वह उसके पास 16 लाख रुपये भेज रहा है, जिसमें से पांच लाख एजेंट को देने हैं। वह अपनी बकाया रकम 11 लाख रुपये कनाडा से वापस आकर उससे लेगा। विश्वास करके उसके पिता ने आरोपी को अपने बैंक खाते की जानकारी उसे भेज दी। कुछ देर बाद दोबारा कॉल आई, जिसने उसके पिता को 16 लाख रुपये उसके खाते में डालने की जानकारी दी साथ ही 50 हजार रुपये एजेंट के खाते में डालने की बात कही। उसके पिता ने 50 हजार रुपये आरोपी के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में उसने अपने पिता का अकाउंट जांचा तो उसमें कोई 16 लाख रुपये नहीं आए थे। साइबर थाना पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें