फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेकेदारों से मारपीट करने पर केस दर्ज तोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब ठेकेदारों के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जगपाल वासी गांव क्योड़क (कैथल) ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने गांव गुमथला गढू, मदनपुर, खेड़ी शीशगरां के शराब के ठेके लिए हुए हैं।
विज्ञापन

एक जुलाई को वह अपनी गाड़ी में रात करीब 10 बजे अपने साथी रितु के साथ ठेकों से कैश एकत्रित करने के लिए गुमथलागढू नंबर-एक का कैश लेकर गांव खेड़ी शीशगरां में पहुंचे ही थे कि खेड़े के पास अचानक से ओम प्रकाश, हाकम, पिरथी व अन्य व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी का रास्ता रोककर उन पर हमला कर दिया। ओमप्रकाश ने उस पर लाठी से वार किया और कार का शीशा तोड़ दिया। उसके साथी रितु के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। वे अपनी जान बचाकर वहां से भागे, जिसमें उसकी जेब से 23-24 हजार रुपये नकदी वहीं गिर गई। आरोपियों ने बंद हुए ठेके खेड़ी शीशगरां के शटर पर ईंटों और डंडों से हमला करके तोड़फोड़ की। आरोपियों ने ठेके में आग लगाने की भी धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें