फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दुबई भेजने के नाम एक लाख की धोखाधड़ी के आरोप में तीन पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। दुबई भेजने के नाम पर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सतबीर सिंह निवासी लोटनी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि वह विदेश जाने का इच्छुक था। जून 2024 में उसके पिता की बात बलदेव सिंह निवासी लौटनी के साथ हुई। उसने आश्वासन दिया कि वह उसके लड़के को दुबई भेज देगा। उसका लड़का राकेश कुमार भी दुबई में रहता है। एक लाख रुपये में दुबई भेजने की बात तय हुई।
विज्ञापन

बलदेव सिंह ने राकेश से उनकी बात भी करवाई। जिसमें राकेश ने बताया कि जल्दी रुपये भेज दो। उन्होंने पांच हजार रुपये बलदेव सिंह को दे दिए। बाकी 95 हजार रुपये उन्होंने साहिल के खाते में जमा करवा दिए। आरोपियों ने शीघ्र वीजा लगवाने की बात कही लेकिन काफी समय बीत जाने पर भी आरोपियों ने उसका वीजा नहीं लगाया और बहानेबाजी करते रहे। रुपये वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें