कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सर्वेंट क्वाटर परिसर में वीरवार सुबह 35 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। युवती एक सामाजिक संस्था में बतौर शिक्षक काम कर रही थी। सुबह करीब नौ बजे उसने घर के बाथरूम में फंदा लगा लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर उसकी मां और बहन ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह फंदे से लटकी हुई थी तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के संबंध में किसी भी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस में भी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। संवाद