फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: अब कोरोना से मुक्ति की ओर अग्रसर धर्मनगरी

Sat, 26 Jun 2021 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना वायरस की दूसरी लहर की मार झेल चुका कुरुक्षेत्र जिला अब कोरोना मुक्त होने की ओर अग्रसर है। इन दिनों कोरोना पॉजिटिव केस से ज्यादा डिस्चार्ज होने वाले केसों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने मार्च माह से रफ्तार पकड़ी, जो अब धीमी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के कोविड सेल के अनुसार फरवरी 2021 में मात्र 263 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए थे।

विज्ञापन


यही आंकड़ा बढ़कर मार्च में 1982, अप्रैल में 5435 और मई में 5018 तक पहुंच गया था। हालांकि गनीमत रही कि जून में फिर कोरोना वायरस की रफ्तार धीमी पड़ गई। 1 से 24 जून तक कुरुक्षेत्र में 451 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। मौत के आंकड़ों की बात करें तो अब तक मई 2021 में सबसे ज्यादा 135 मौत हुई है। हालांकि वायरस की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद भी जून माह में अब तक 33 मौत हो चुकी हैं। बात पहली लहर की करें तो अगस्त 2020 में 1281 और सितंबर 2020 में 3807 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। इन्हीं दो महीनों में 88 मौत हुई थी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार थानेसर, मथाना, लाडवा, बारना और पिहोवा क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का ज्यादा प्रभाव रहा है। अब तक थानेसर में 8787 पॉजिटिव केस के साथ 96 की मौत, मथाना सीएचसी क्षेत्र में 2675 पॉजिटिव केस और 37 मौत, लाडवा 2291 पॉजिटिव केस और 29 मौत, बारना सीएचसी में 2211 पॉजिटिव केस और 32 मौत एवं पिहोवा में 2056 पॉजिटिव केस के साथ 55 मौत हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक 22 हजार 4 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 21 हजार 561 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। इन दिनों कुरुक्षेत्र का रिकवरी रेट बढ़कर 97.95 फीसदी तक पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 जून तक 3 लाख 94 हजार 414 सैंपल एकत्रित कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सुधा के भाई सहित 350 लोगों की हो चुकी मौत

थानेसर विधायक सुभाष सुधा के बड़े भाई समाजसेवी रमेश सुधा की 29 सितंबर 2020, अध्यापक संघ के जिला प्रधान सतबीर नरवाल की 25 अप्रैल को और एलएनजेपी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में सेवाएं दे रहे आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविकांत की 4 मई को कोरोना से मौत हुई थी। अब तक कुरुक्षेत्र में 350 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

हम पूरी तरह अलर्ट हैं
उपायुक्त मुकुल कुमार का कहना है कि कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर को जहन में रखते हुए जिला प्रशासन अभी से व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग से समय-समय पर रिपोर्ट मांगी जा रही है। दूसरी लहर में जिस तरह से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई, अब प्रयास कर रहे हैं कि लोगों को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, बेड और दवा की कोई किल्लत न हो। हम पूरी तरह अलर्ट हैं।

कोविड नियमों को मानना होगा
पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग का कहना है कि पुलिस ने कोरोना वायरस की पहली और दूसरी लहर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पुलिस ने लोगों को महामारी के प्रति जागरूक भी किया है और गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी। पुलिस जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने के साथ आमजन की सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर है।

जागरूकता से ही मिलेगी पूरी जीत
जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग संभावित तीसरी लहर को देखते हुए तैयारियां कर रहा है। सभी निजी अस्पताल से बेड और ऑक्सीजन संबंधित जानकारी जुटाई गई है, ताकि समय रहते सभी तैयारी पूरी हो सके, लेकिन उन्होंने कहा है कि अगर आमजन कोरोना गाइडलाइन का स्वेच्छा से पालन करेंगे तो संभावित तीसरी लहर को रोका जा सकता है। उन्होंने अपील की है कि सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें