पिहोवा। पिहोवा के मोरथली अड्डे के पास शनिवार सुबह स्याणा सैदां गांव के रहने वाले 23 साल के कारपेंटर अंकुश का शव बाइक समेत ड्रेन में मिला। अंकुश शुक्रवार को शाम के समय दुकान बंद कर घर लौट रहा था लेकिन रातभर घर नहीं पहुंचा। सुबह परिजनों ने तलाश शुरू की तो दुकान के पास ड्रेन में उसका शव पड़ा मिला।
सिर, माथे और मुंह पर गंभीर चोटें थीं। परिजनों का कहना है कि किसी वाहन ने टक्कर मारकर उसे खड्डे में धकेल दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।