फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से पलटी कार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र-पिहोवा मार्ग पर सुबह 11 बजे ज्योतिसर नहर के पास सहकारी समिति की बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस कार में तीन लोग सवार थे। गनीमत रही इस दुर्घटना में किसी कोई गंभीर रूप से चोटिल नहीं हुआ। दुर्घटना के पश्चात बस चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

वहीं, कार के पलटने से रोड पर जाम लग गया। सूचना पाकर ज्योतिसर पुलिस चौकी प्रभारी राम स्नेही मौके पर पहुंचे तथा क्रेन की सहायता से कार को साइड में कराया। पुलिस ने शिकायत पर बस नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। ज्योतिसर पुलिस चौकी को सौंपी अपनी शिकायत में नवीन कुमार वासी प्रताप गेट कैथल ने बताया कि वह अपने दोस्त जितेंद्र और अजय सैनी के साथ निजी काम से अपनी कार में कुरुक्षेत्र आया था। काम निपटाने के बाद वह लोग पिहोवा से होते हुए कैथल जा रहे थे। जैसे ही वह लोग ज्योतिसर नहर के पास पहुंचे तो उनके पीछे आ रही प्राइवेट बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनकी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा सड़क पर पलट गई। आसपास के लोगों ने उनको कार से बाहर निकाला। इस हादसे में उनको मामूली चोटें आई। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। चौकी प्रभारी राम स्नेही ने बताया कि पुलिस ने बस और कार दोनों को कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत पर बस नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें