फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सतलुज-यमुना लिंक नहर में गिरी कार, युवती की मौत, युवक लापता

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लापता वरुण सिंगला। परिजन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर हेड पर मंगलवार सुबह सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) में एक अनियंत्रित स्विफ्ट कार गिरने से एक युवती की मौत हो गई, जबकि युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोर युवक की तलाश में नहर खंगाल रहे हैं। युवक वरुण सिंगला मॉडल टाउन पिहोवा का रहने वाला है, जबकि युवती आरुषि पिहोवा के ही किला चौक के पास की रहने वाली है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 11 बजे ज्योतिसर पुल के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार कार नहर की पटरी से सीधे पानी में जा गिरी। कार में एक युवक और एक युवती सवार थे। हादसे के तुरंत बाद मौके पर नहर पुल की रंगाई पुताई का काम कर रहे श्रमिक व आसपास में मौजूद अन्य लोग मदद के लिए दौड़े और कार में फंसी युवती को बाहर निकाला। युवती की मौत हो चुकी थी। जबकि कार के शीशे टूटने से युवक बाहर निकलकर तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और हाइड्रा क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम बुधवार को होगा। वरुण चंडीगढ़ के एक कॉलेज से बीबीए कर रहा है। जबकि युवती आरुषि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की छात्रा थी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। लापता वरुण सिंगला। परिजन

कुरुक्षेत्र। लापता वरुण सिंगला। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें