फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाली देवी और दीपिका ने चौथी स्टेज कैंसर को दी मात

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बाली देवी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दीदार नगर की 54 वर्षीय बाली देवी और न्यू कॉलोनी की 25 वर्षीय दीपिका ये दोनों नाम आज कैंसर से जंग जीतने की मिसाल बन चुके हैं। बाली देवी को वर्ष 2014 में चौथी स्टेज ब्रेस्ट कैंसर का पता चला। बीमारी की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। जिला नागरिक अस्पताल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश सभ्रवाल के इलाज से बाली देवी ने कैंसर को मात दी और आज पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रही हैं।
विज्ञापन

वहीं 2019 में दीपिका को चौथी स्टेज कैंसर होने की पुष्टि हुई। पीजीआई सहित कई बड़े संस्थानों ने इलाज से हाथ खड़े कर दिए और जीवन की उम्मीद बेहद कम बताई। ऐसे कठिन समय में सिविल अस्पताल में डॉ. रमेश सभ्रवाल के प्रेरक शब्दों ने दीपिका के भीतर नया आत्मविश्वास जगाया। इलाज के प्रति दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच के साथ उन्होंने 2021 में कैंसर को हरा दिया। आज दीपिका कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में एचआर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं और एक नई, आत्मनिर्भर जिंदगी जी रही हैं।
कैंसर रोगियों का लगातार बढ़ता ग्राफ, विशेषज्ञ चिंतित : जिले में कैंसर रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वर्तमान में करीब डेढ़ हजार मरीज जिला नागरिक अस्पताल से कैंसर का इलाज ले रहे हैं। पिछले तीन वर्षों में कैंसर रोगियों की संख्या लगभग दोगुनी हो चुकी है। इनमें सबसे अधिक मामले ओरल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञों ने इस बढ़ते ग्राफ पर चिंता जताते हुए बदलती जीवनशैली को इसकी मुख्य वजह बताया है।

कुरुक्षेत्र। बाली देवी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें