फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुसी कार, बचाव कार्य में जुटे पुलिस कर्मी के हाथ की नस कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। नेशनल हाईवे 152 पर शनिवार की सुबह सड़क हादसा हो गया। गांव भेरियां के समीप रात करीब दो बजे ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से कार की टक्कर हो गई। इसमें कार चालक गुमथला निवासी शिवम कपूर बुरी तरह फंस गए।
विज्ञापन

डायल-112 की ईआरवी-717 पर तैनात पुलिस टीम को हादसे की सूचना मिली। टीम मौके पर पहुंची और पुलिस जवान बलकार सिंह ने कार में फंसे चालक को निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान उनकी बाजू की नस कट गई। अधिक खून बहने से उनकी हालत गंभीर हो गई। कुछ देर बाद ईआरवी 456 की टीम भी मौके पर पहुंची।
कार ट्राली में बुरी तरह घुस गई थी। कार चालक और पुलिसकर्मी बलकार सिंह को पिहोवा के निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में घायल पुलिसकर्मी बलकार सिंह को डेरा बस्सी, पंजाब स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भेजा गया। कार चालक शिवम कपूर का इलाज पिहोवा के अस्पताल में चल रहा है। डायल-112 के इंचार्ज निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि पुलिस टीमों के प्रयास से दोनों को तत्काल चिकित्सा सेवा मिली इससे उनकी जान बच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें