पुलिस के मुताबिक, अभी आशीष बयान देने की हालत में नहीं है। नेशनल हाईवे 152 डी पर ट्राले से टकराने के बाद कार में लगी आग में जलने वाले तीन युवाओं में से दो रोहतक के रहने वाले हैं। इनमें 20 वर्षीय गौरव पुत्र अनिल कुमार वासी पिलाना व 21 वर्षीय आदित्य पुत्र राजू शामिल है जबकि तीसरे मृतक व घायल युवक की फिलहाल पुलिस शिनाख्त करने में जुटी है। घायल को भी कुरुक्षेत्र से रेफर कर दिया गया है।
हादसा रात करीब 12 बजे का बताया जा रहा है, जहां से आरोपी ट्राला चालक हादसे के बाद फरार हो गया। सूचना मिलते ही पिहोवा पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और तीनों मृतको के शवों को कार से पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस पहुंचाया।