फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर चालक 16 किलो चूरा-पोस्त के साथ काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गुप्त सूचना पर सीआईए-2 की टीम ने एक कैंटर चालक को 16 किलो चूरा-पोस्त के साथ काबू किया। कैंटर चालक पंजाब व हरियाणा से सामान लेकर मध्यप्रदेश जाता था और वापस आते समय वहां से सस्ते दाम पर चूरा-पोस्त खरीद कर क्षेत्र में सप्लाई करता था। आरोपी अपने कैंटर में चूरा-पोस्त लेकर लाडवा से होते हुए यमुनानगर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी जोगिंद्र सिंह वासी बाबैन को अदालत में पेश करके सात दिन के रिमांड पर लिया है।
सीआईए-2 के प्रभारी नायब सिंह ने बताया कि शनिवार को उनकी टीम लाडवा बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम को को सूचना मिली कि कैंटर चालक जोगिंद्र सिंह अपने कैंटर में पंजाब और हरियाणा से माल लेकर मध्य प्रदेश व राजस्थान जाता है। वापसी में वह कैंटर में अपने साथ डोडा चूरा-पोस्त सस्ते रेट में खरीद हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में महंगे दाम पर सप्लाई करता है। आरोपी पिछले एक साल से यह धंधा कर रहा है।
विज्ञापन

आरोपी जोगिंद्र सिंह मध्य प्रदेश से चला हुआ है तथा करीब दो घंटे के पश्चात रोहतक, पानीपत, करनाल, इंद्री व लाडवा से होता हुआ यमुनानगर जाएगा। उसके कब्जे से भारी मात्रा में चूरा पोस्त बरामद हो सकता है। सूचना पाकर पुलिस टीम ने लाडवा के डीएसपी भारत भूषण को साथ लेकर बस अड्डे के पास नाकाबंदी करके आने जाने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर के बाद पुलिस टीम को एक कैंटर आता दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस टीम ने कैंटर चालक को इशारा करके रोक लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने कैंटर चालक से पूछताछ की तथा तलाशी ली। तलाशी के दौरान कैंटर से 16 किलो चूरा-पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना लाडवा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी जोगिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके सात दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें